- हाईस्कूल, कक्षा-11 के अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षा और कक्षा-12 की प्री बोर्ड परीक्षा के अंकों के औसत के आधार पर अंक दिए जाएं।
- सर्वोदय इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्राचार्य जवाहर सिंह राठौर और फतेहपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष आत्माराम ने हाईस्कूल परीक्षा के लिए कक्षा-9 की वार्षिक परीक्षा और कक्षा-10 की प्री बोर्ड परीक्षा या अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंको के औसत के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित करने का सुझाव दिया।
- हिंदू मुस्लिम इंटर कॉलेज दुर्गास्थान गाजीपुर के जियारत हुसैन ने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा देना चाहता है तो उसे यह मौका दिया जाए। इसके लिए जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाए।
- महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली के प्रधानाचार्य डॉ. रामचंद्र शुक्ला ने कहा कि प्री-बोर्ड के अंकों को अधिक महत्व दिया जाए।
- राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने पत्राचार के माध्यम से अध्ययनरत विद्यार्थियों की भी चिंता करने का सुझाव दिया।
- राजकीय इंटर कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद के प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह तोमर ने कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारण से प्री-बोर्ड या अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक देकर परिणाम घोषित किया जाए।