फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल, दोनों ही पक्ष एक परिवार के

Mon, 22 Aug 2022 05:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बातचीत कर दोनों पक्षों में समझौता करवाया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी बीच बचाव करता हुआ नजर आ रहा है। दोनों ही पक्ष के लोग पुलिस विभाग में तैनात बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सकरन थाना क्षेत्र के महाराजनगर चौकी इलाके में पड़ने वाली ग्राम पंचायत भिठमनी में एक ही परिवार के दो पक्ष महेश प्रसाद और दिनेश में इस कदर जमीनी विवाद हुआ कि दोनों पक्ष मरने मारने की स्थिति में आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों व लाते-घूसे से जमकर मारपीट हुई।

बीच बचाव करने पहुंची डायल 112 पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद दोनों पक्ष शांत हुए। एक पक्ष से महेश कांस्टेबल पद पर रायबरेली में तैनात हैं। जबकि महेश का बेटा उदय कानपुर पनकी में दरोगा के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश पूर्व प्रधान हैं और गुड्डू व मायाराम कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। एसओ मनीष कुमार ने बताया यह विवाद दो दिनों से लगातार चल रहा है। अब दोनों पक्षों को सकरन थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद मामले कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें