फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड समीक्षा अधिकारी की मौत

Mon, 22 Aug 2022 05:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डिश की छतरी सही कर रहे रिटायर्ड समीक्षा अधिकारी को करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
करंट से रिटायर्ड अफसर की मौत। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुडंबा इलाके में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से सेवानिवृत्त समीक्षा अधिकारी रमेश चंद्र राय (66) की मौत हो गई। बेटे रितेश राय ने बताया कि शनिवार को टीवी में बार-बार दिक्कत हो रही थी। इसके चलते पिता रमेश छत पर जाकर डिश की छतरी को सही कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान डिश में करंट उतरने से वह बुरी तरह झुलस गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ऊपर जाकर देखा तो वे जमीन पर पड़े हुए थे। आननफानन पिता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गुडंबा कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, रमेश चंद्र राय व उनकी पत्नी रत्नमाला दोनों सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के पद से रिटायर्ड थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें