फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक सर्वे में दावा : 46 फीसदी के साथ सबसे लोकप्रिय सीएम योगी, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान और बाद में तेजी से बदले हालात

Sun, 25 Jul 2021 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री योगी की भूमिका से 45 फीसदी लोग बहुत ज्यादा संतुष्ट और 28 फीसदी लोग कुछ हद तक संतुष्ट रहे। वहीं 20 फीसदी लोगों ने असंतुष्टि जताई है।
विज्ञापन
मायावती, अखिलेश और सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान और दूसरी लहर के बाद यूपी के हालात को तेजी से बदलने में सफल हुई। इसी तरह कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री की भूमिका से 45 फीसदी लोग बहुत ज्यादा संतुष्ट और 28 फीसदी लोग कुछ हद तक संतुष्ट रहे। वहीं 20 फीसदी लोगों ने असंतुष्टि जताई है।

विज्ञापन


यह दावा सोशल मीडिया पर एक सर्वे में किया गया है। सर्वे में दावा किया गया है कि 2022 में विधानसभा चुनाव में मतदान का आधार क्या होगा? इस सवाल पर सबसे ज्यादा 22 फीसदी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीद्वार, दूसरे नंबर पर 12 फीसदी ने सरकार के कामकाज के आधार पर वोट की बात कही। केवल 10 फीसदी लोगों ने पार्टी के आधार पर वोट करने की बात कही है।

सर्वे के मुताबिक वर्तमान और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के कामकाज पर सवाल हुआ तो 22 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव, 28 फीसदी ने मायावती और 46 फीसदी ने योगी आदित्यनाथ को बेहतर मुख्यमंत्री बताया। सर्वे में दावा किया गया है कि कोरोना के दौरान मई, 2021 में अगर विधानसभा चुनाव होते तो भाजपा को 178 से 182 सीटें ही मिलतीं। जुलाई के पहले हफ्ते में चुनाव होते तो भाजपा को 278 से 288 सीटें और 43 फीसदी वोट मिलता।
विज्ञापन


सर्वे में यह भी दावा है कि अब भी 64 फीसदी ब्राह्मण भाजपा के साथ हैं जबकि ब्राह्मणों की दूसरी पसंदीदा पार्टी बसपा फिर कांग्रेस है। इस दौड़ में सपा सबसे पीछे है। इसी तरह दलित वोटरों के बीच बसपा 45 फीसदी के साथ सबसे आगे है जबकि दूसरे नंबर पर 43 फीसदी दलित वोटर भाजपा के साथ जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें