फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान बनीं बाल संसद की प्रधानमंत्री, डिप्टी पीएम बने हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बच्चों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और शोषण व अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटुरहा फखरपुर में रविवार को बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। इसमें मुस्कान यादव को प्रधानमंत्री और हुसैन को उप प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

नवगठित बाल संसद विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ हर बच्चे को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य व शिक्षित समाज के निर्माण में शिक्षा व व्यक्तियों की भूमिका के बारे में जनजागरण का कार्य करेगी।
बाल संसद में प्रधानमंत्री मुस्कान यादव, उप प्रधानमंत्री हुसैन, शिक्षामंत्री श्यामू पाल, सांस्कृतिक मंत्री शगुन पांडेय, खेल मंत्री शिवम मौर्य, कौशल विकास एवं स्वच्छता मंत्री पारुल पाल तथा योगेश, इमरान, वैष्णवी, सईद को उपमंत्री चुना गया।
विज्ञापन

बाल संसद को सहायक अध्यापक संत कुमार चौबे द्वारा शपथ दिलाई गई। सहायक अध्यापक ने कहा कि आज से मंत्रिमंडल में चयनित सभी सदस्य अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करके बटुरहा गांव को सुंदर व साक्षर बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें