श्रावस्ती। सिरसिया ब्लॉक प्रमुख के लिए चल रहे गतिरोध पर 24 जुलाई को शक्ति परीक्षण होगा। इसके लिए डीएम ने सभी सदस्यों को नोटिस जारी किया है। शक्ति परीक्षण एसडीएम भिनगा की अध्यक्षता में होगा।
ब्लॉक प्रमुख सिरसिया अनीता देवी के खिलाफ 72 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था। सदस्यों ने इस नोटिस में ब्लॉक प्रमुख पर कई आरोप लगाए थे।
इस नोटिस के बाद डीएम ओपी आर्य ने आरोप लगाने वाले सदस्यों को नोटिस जारी करके 24 जुलाई को सदन में मौजूद रह अविश्वास पर चर्चा करने को कहा है। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग करेंगे।