फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने रामलला के दर्शन कर उतारी आरती : पुजारी बोले-आप पर बरस रही रामलला की कृपा, सीएम ने जताई कृतज्ञता

Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर 2:46 मिनट पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क के समीप स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे।
विज्ञापन
राममंदिर परिसर में मुख्यगर्भ गृह स्थल पर लगने वाले पत्थरों पर जय श्रीराम का निशान लगाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमंतलला व श्रीरामलला के दरबार में श्रद्धा अर्पित की। उसके बाद राममंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी।

विज्ञापन


रामजन्मभूमि में दर्शन के दौरान मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जीत की बधाई देते हुए जब कहा कि आप पर रामलला की कृपा बरस रही है। सीएम योगी मुस्कुराए और रामलला के सम्मुख सिर नवाकर पूरी कृतज्ञता प्रकट की। सीएम योगी ने करीब 10 मिनट तक रामलला की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। पुजारी सत्येंद्र दास ने उन्हें रामनामी व रामचरित मानस भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री हनुमंतलला के दरबार पहुंचे और विधिविधान पूर्वक दर्शन-पूजन व आरती उतारी। यहां उन्होंने महंत संतराम दास से भी भेंट की। संतराम दास ने उन्हें रामनामा भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास, महंत बलरामदास, पुजारी रमेश दास व पुजारी राजूदास द्वारा भी योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया गया। 

राममंदिर निर्माण कार्य की देखी प्रगति
सीएम योगी आदित्यनाथ राममंदिर निर्माण कार्य स्थल पर भी गए और मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चंपत राय ने सीएम को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि अभी प्लिंथ का काम चल रहा है। जुलाई से मंदिर का गर्भगृह आकार लेने लगेगा। सीएम ने राममंदिर के प्लिंथ में लगने वाले पत्थरों को प्रणाम करते हुए श्रद्धा प्रकट की। साथ ही साथ मंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों व मजदूरों का भी उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ फोटो कराई। इस दौरान ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, महंत दिनेंद्र दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब तो आप बुलडोजर बाबा भी हो गए
रामजन्मभूमि में दर्शन के दौरान प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सीएम योगी को जीत की बधाई दी और कहा कि आप जनता में लोकप्रिय तो पहले से ही थे, अब जनता आप को बुलडोजर बाबा भी कहने लगी है। अब आप बुलडोजर बाबा भी हो गए, इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ मुस्कुराए और बोले सब राम जी की कृपा है। संतों का आशीर्वाद है। यह कृपा अहर्निश मिलती रही यही कामना है।

हनुमानगढ़ी में शीघ्र बनेगी व्यायाम शाला
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के दौरान संतों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से हनुमानगढ़ी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यायाम शाला की मांग दोहराई। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास ने उन्हें व्यायाम शाला के निर्माण की याद दिलाई। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से वार्ता की और संतों को आश्वस्त किया कि जल्द ही हनुमानगढ़ी में व्यायाम शाला का निर्माण हो जाएगा। बताते चलें कि हनुमानगढ़ी में अखाड़ा की परंपरा सदियों से हैं। हनुमानगढ़ी से निकले कई नामचीन पहलवानों ने कुश्ती कला में पूरे देश में अयोध्या का मान बढ़ाने का काम किया है।

संतों ने योगी को दी जीत की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क से सटे राही यात्री निवास में रामनगरी के संत-धर्माचार्य से मुलाकात की। यहां उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भी दिए। संतों ने भी उनके प्रति आत्मीयता प्रकट करते हुए उन्हें गुलदस्ता, रामचरित मानस व अंगवस्त्र भेंटकर जीत की बधाई दी। इस दौरान निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, जगद्गुरु अनंताचार्य, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, महंत सुरेश दास, महंत रामभूषण दास कृपालु सहित अन्य संत मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें