फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ, प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में होगी शुरुआत

Fri, 25 Oct 2019 12:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ‘कन्या सुमंगला योजना’ शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी में इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। जिलों में मंत्रियों की मौजूदगी में योजना की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


महिला कल्याण विभाग की ओर से लोकभवन में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योजना के लिए तैयार पोर्टल को भी लॉन्च करेंगे। साथ ही कुछ लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि भी भेजी जाएगी और मुख्यमंत्री लाभार्थियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे।

कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस योजना में लाभार्थियों को बेटी के जन्म लेने से लेकर उसके स्नातक पास होने तक सरकार प्रोत्साहन स्वरूप छह चरणों में कुल 15 हजार रुपये देगी।
विज्ञापन


जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्षों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक 2.82 लाख आवेदकों ने पंजीकरण हो चुका है और 1.45 लाख आवेदकों का ऑनलाइन फॉर्र्म फीड हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें