नेता जी बर्थडे: योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अभिजात राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन एवं सभी देशवासियों को 'पराक्रम दिवस' की शुभकामनाएं। आइए, आज 'पराक्रम दिवस' पर हम सभी 'नेताजी' के बताए मार्ग का अनुसरण करने हेतु संकल्पित हों।