सीएम ने नगरीय क्षेत्रों में जल छिड़काव कर धूल से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कहा है। अपने कामों की मीडिया को नियमित जानकारी देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाए।
डेंगू पर नियंत्रण के लिए डीएम और सीएमओ बैठक कर आवश्यक कदम उठाएं। डीएम को रैन बसेरे चालू करने के निर्देश देते हुए कहा कि मजदूर और अन्य लोग फुटपाथ पर न सोएं। धान क्रय केंद्रों के संचालन की समीक्षा के भी निर्देेश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण कल्पना अवस्थी ने प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति एवं निवारण के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण दिया।