फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का हमला, बोले- विपक्षी दलों की सोच घटिया व इरादे खतरनाक, विभाजन उनके डीएनए में है

Sat, 10 Oct 2020 10:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर कांग्रेस, सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। पहले देश बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इनके लिए अपने खानदान का हित ही सर्वोपरि है। उन्होंने इनकी विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि विपक्ष के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ  भ्रष्टाचार और अराजकता है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विरोधियों के लिए परिवार का हित सर्वोपरि है। दोनों नेता शनिवार को देवरिया सदर विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के साथ देश के विकास की शुरुआत हुई। उन्हीं के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार भी काम कर रही है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान विपक्ष सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पर, इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं। 1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे गरीबों के थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। लेकिन उनकी सरकार दृढ़ संकल्प से सिर्फ  तीन वर्षों में इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर है।

विज्ञापन

देवरिया में लगेगी चीनी मिल

योगी ने कहा कि महर्षि देवरहा बाबा की पावन धरती देवरिया कभी चीनी का कटोरा कही जाती थी। लेकिन गैर भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से इस इलाके की हालत बदहाल होती चली गई। चीनी मिलें बिकती चली गई। विपक्ष से पूछा जाना चाहिए कि  किन लोगों ने औने-पौने दाम पर उन्हें बेच दिया। उन्होंने घोषणा की कि देवरिया की चीनी मिलों का मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।

परिवर्तन से सपा, बसपा व कांग्रेस परेशान
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है और निवेश का सकारात्मक माहौल बना है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें प्रदेश पर हैं।

जापान और अमेरिका जैसे देशों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई है, लेकिन प्रदेश में हो रहे इस परिवर्तन से सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल परेशान हैं। पिछली सरकारों में केवल अपने परिवार के विकास की चिंता की गई, जबकि योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार 24  करोड़ प्रदेशवासियों के विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। विपक्ष के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है। वे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की इन कोशिशों को असफल करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें