फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का राहुल गांधी पर निशाना, कांग्रेस से बढ़ रहा आतंकवाद

Wed, 16 Oct 2019 08:43 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने साहसिक कदम उठाते हुए देश में पहली बार जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाकर डॉ भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने भीड़ से प्रश्न किया क्या आपको आतंकवाद पसंद है, जनता ने नहीं कहकर आतंकवाद का जोरदार विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस ,बसपा व सपा के परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। 

कहा कि भाजपा ने किसी नेता के बेटे, भाई और पत्नी को टिकट नहीं दिया, बल्कि एक साधारण से कार्यकर्ता को टिकट दिया है। सीएम योगी बुधवार को फतेहचंद जगदीश राय इंटर कालेज सफदरगंज में जैदपुर विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी अम्बरीष रावत के पक्ष में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक सभी चुनावों में बाराबंकी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जीता कर तय कर दिया है कि किसी भी हाल में विकास के पहिये को थमने नही देंगे। 
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के विधानसभा की तरह उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी की रिकार्ड मतों से जिताएं। चुनावी जनसभा में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सौ दिन में साबित कर दिया कि उनकी कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा सरकार का एक ही मात्र एजेंडा है कि गांव, गरीब, दबे, कुचले का विकास हो और भ्रष्टाचार, आतंकवाद का सफाया हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें