फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त

Tue, 10 Nov 2026 06:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में छठ पूजा के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए योगी सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। यातायात के सुचारु संचालन, सड़क सुरक्षा और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें -  'न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी में फिर सजने लगा सियासी मंच: परिवार सहित रामलला के दर पर अखिलेश टेकेंगे माथा, साधेंगे सियासी समीकरण
विज्ञापन


त्योहारों के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। समस्त स्टाफ यात्रियों की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मुस्तैद रहेगा।

अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें
यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। ऐसे में अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें। योगी सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें। इसी प्रतिबद्धता के साथ यूपीडा यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के लिए 24×7 निरंतर तत्पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें