फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एक साल के मासूम के गुर्दे से निकला 1.2 किलो का ट्यूमर, सरकारी में मुफ्त हुआ दो लाख का ऑपरेशन

Tue, 10 Nov 2026 06:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बलरामपुर अस्पताल में करीब चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी करके गुर्दे से 1.2 किलोग्राम का ट्यूमर निकाल दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को विल्म्स ट्यूमर (नेफ्रोब्लास्टोमा) था। अस्पताल निदेशक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी चिकित्सीय टीम, सर्जन और एनेस्थीसिया विभाग को बधाई दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक साल के मासूम के गुर्दे से करीब डेढ़ किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाने में कामयाबी हासिल किया है। ऑपरेशन के बाद बच्चे की सेहत में सुधार है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत निगरानी में जुटी है। निदेशक ने टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन


सीतापुर बिसवां निवासी एक साल के रियांश को पेट फूलने संग खाने-पीने में करीब दो महीने से दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने पहले नजदीकी अस्पताल में दिखाया मगर कोई राहत नहीं मिली। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में बीते माह 28 अक्तूबर को आए। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अखिलेश को दिखाया।

डॉक्टर ने जांच कराई तो पता चला कि बाएं गुर्दे में बड़ा ट्यूमर है। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही। जिस पर परिजन राजी हो गए। छह नवंबर को करीब चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी करके गुर्दे से 1.2 किलोग्राम का ट्यूमर निकाल दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को विल्म्स ट्यूमर (नेफ्रोब्लास्टोमा) था। अस्पताल निदेशक ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी चिकित्सीय टीम, सर्जन और एनेस्थीसिया विभाग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस बच्चे का सफल इलाज होना अस्पताल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


अस्पताल में मुफ्त हुआ ऑपरेशन
डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में वह निजी अस्पताल व बड़े सरकारी संस्थान नहीं गए। अस्पताल में बच्चे का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। जबकि निजी में यह ऑपरेशन में करीब दो लाख रुपये खर्च आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें