फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते घर: आवास विकास के 10 हजार फ्लैट पर 42 फीसदी की छूट, पहले आओ, पहले पाओ के तहत आवंटन

Thu, 15 Feb 2024 03:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Cheap flats in lucknow: यूपी के कई शहरों में आपको सस्ते फ्लैट मिल सकते हैं। आवास विकास ने यूपी के कुछ चुनिंदा शहरों के करीब 10 हजार फ्लैट पर 42 फीसदी छूट का एलान किया है। 
 
विज्ञापन
फ्लैट, डेमो पिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सस्ते दरों में मकान का सपना अब पूरा होने जा रहा है। आवास विकास ने 10 हजार फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत पंजीकरण के लिए खोल दिया है। इन फ्लैटों पर खरीदारों को 42 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी। यह फ्लैट लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद एवं आगरा की विभिन्न योजनाओं में खाली हैं। इसके लिए 12 फरवरी से पंजीकरण को खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


आवेदक सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ. नीरज शुक्ला के मुताबिक जनता की बेहद मांग एवं बसंत पंचमी के अवसर पर पहले आओ, पहले पाओ योजना के लिए विशेष पंजीकरण को द्वितीय चरण में खोला गया है। आवेदक वेबसाइट www.upavp.in पर जानकारी के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1800 180 5333 एवं टेलीफोन नंबर 0522-2236803 पर काल कर सकते हैं। लखनऊ में अवध विहार, वृंदावन और राजाजीपुरम योजना में फ्लैट खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदकों को यह सुविधाएं भी
- आवंटन के बाद 60 दिन में एकमुश्त भुगतान पर फ्लैट की कुल कीमत पर भी पांच फीसदी की छूट
- आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट का चयन करने की भी सुविधा हासिल होगी
- दुर्बल आय वर्ग फ्लैट के लिए पंजीकरण की सुविधा ऑफलाइन के तहत हाईब्रिड मोड से भी उपलब्ध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें