फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जालंधर, बठिंडा और वाराणसी के लिए चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ में भी होगा स्टॉपेज

Thu, 15 Feb 2024 12:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार, जालंधर कैंट-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट जंक्शन, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ में रुकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए जालंधर कैंट-वाराणसी और बठिंडा-वाराणसी के बीच वाया लखनऊ दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जालंधर कैंट से वाराणसी वाया लखनऊ ट्रेन 21 को चलेगी। वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन 25 फरवरी को चलाई जाएगी। ऐसे ही बठिंडा से वाराणसी वाया लखनऊ 22 फरवरी व वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस 26 फरवरी को चलेगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 04664 जालंधर कैंट-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल 21 फरवरी को जालंधर कैंट से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन 22 को दोपहर डेढ़ बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04663 वाराणसी-जालंधर कैंट एक्सप्रेस 25 फरवरी को शाम सवा छह बजे वाराणसी से रवाना होगी। 26 को दोपहर 3:35 बजे यह जालंधर कैंट पहुंच जाएगी। ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट जंक्शन, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ में रुकेगी।

04530 बठिंडा-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल 22 को बठिंडा से रात 9:05 बजे रवाना होगी। 23 को शाम पांच बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस 26 को वाराणसी से रात नौ बजे रवाना होगी। ट्रेन 27 को शाम 6:10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें