फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: ट्रिपलिंग करने पर रोका तो चौकी इंचार्ज पर टूट पड़े लड़के, वर्दी फाड़ी और बिल्ले नोचे

Sun, 15 Dec 2019 05:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी शिवम सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीजीआई थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने तेलीबाग चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह पर हमला बोल दिया। उनके बिल्ले नोचकर वर्दी फाड़ दी। मारपीट के बाद युवक भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर शिवम सिंह को पकड़ लिया, लेकिन बाकी चार युवक भाग निकले। आरोपी शिवम के पिता पुलिस विभाग में सिपाही है और लखनऊ में ही तैनात हैं।

विज्ञापन


तेलीबाग शनि मंदिर चौराहे पर तेलीबाग चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह दो सिपाहियों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान पीजीआई की तरफ से दो बाइकें तेज रफ्तार में आ रही थीं। एक बाइक पर तीन युवक व दूसरी पर दो युवक थे।

चौकी प्रभारी ने दोनों वाहनों को रुकवाकर ट्रिपलिंग का कारण पूछा तो पांचों युवकों ने चौकी प्रभारी से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो युवकों ने चौकी प्रभारी पर हमला बोल दिया। यही नहीं, उनके बिल्ले नोच लिए और वर्दी फाड़ दी। हाथापाई में चौकी प्रभारी के होंठ पर चोट आई है। इसके बाद सभी युवक भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने शिवम सिंह को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच युवकों खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शुक्रवार रात तेलीबाग चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मौके से शिवम सिंह पुत्र शंभू सिंह विजयनगर निलमथा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिवम का पिता पुलिस विभाग में सिपाही है। बाकी चार युवकों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें