फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड से सीधे डिफेंस एक्सपो के मुख्य पंडाल पहुंचेंगे वीवीआईपी, 14 सेक्टर में बंटेगा पूरा स्थल

Sun, 15 Dec 2019 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगले साल फरवरी में वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर नौ में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो के दौरान पूरा आयोजन स्थल तिरंगा रोशनी से जगमग करेगा। सफाई व सुरक्षा की दृष्टि से पूरे आयोजन स्थल को 14 सेक्टर में बांटा जाएगा।

विज्ञापन


एक्सपो के दौरान देश-विदेश के अतिथियों के लिए सवा किलोमीटर दूर कल्ली पश्चिम में स्थित पुलिस लाइन के वाहन डंपिंग स्थल पर विशेष हेलीपैड बनाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने वाले अति विशिष्ट अतिथियों को हेलीपैड से सीधे वाहनों में बैठाकर मुख्य आयोजन स्थल पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने दी।

वह शनिवार को डीएम अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा ले रहे थे। मंडलायुक्त ने मुख्य आयोजन स्थल तक वीवीआईपी अतिथियों को लाने के लिए कल्ली पश्चिम में विशेषतौर पर तैयार किए जा रहे हेलीपैड के निर्माण कार्य को परखते हुए हेलीपैड के साथ ही यहां से सेक्टर नौ स्थित डिफेंस एक्सपो के मुख्य पंडाल तक रोड का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि आयोजन के दौरान संबंधित विभाग से अनापत्ति (एनओसी) पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिन विभागों की एनओसी की आवश्यकता होगी उन सभी विभागों के लिए एक साथ एक ही स्थान पर बैठने की एकल खिड़की व्यवस्था कराई जाएगी।

सेक्टर नौ के सामुदायिक केंद्र में कंट्रोल रूम

नगर आयुक्त ने बताया कि पूरे आयोजन स्थल की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को 14 सेक्टर में विभाजित कर सभी कार्यों की नियमित तौर पर 24 घंटा निगरानी होगी। इस कार्य के लिए एक हजार सफाई कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

इसके साथ ही आयोजन के दौरान पूरे स्थल को विशेषतौर पर तिरंगा रोशनी युक्त एलईडी से जगमग कर फूलों व सजावटी पेड़ों से सजाया संवारा जाएगा। व्यवस्था से जुड़े विभागों के एक-एक अधिकारी की क्यूआरटी मोबाइल टीम भी तैनात रहेगी। इसके लिए संचार सुविधा युक्त एक हाईटेक कंट्रोल कक्ष का संचालन भी सेक्टर नौ स्थित सामुदायिक केंद्र से होगा।

तैयारियों की देना होगी दैनिक प्रगति रिपोर्ट
निरीक्षण में मौजूद जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन से जुड़ी गतिविधियां 4 फरवरी को गोमती नगर के आईजीपी सभागार में प्रस्तावित कर्टन रेजर कार्यक्रम के साथ होगी। मुख्य आयोजन स्थल पर एक्सपो से जुड़े कार्यक्रम 5 से 9 फरवरी पांच दिनों तक होंगे।

इस दौरान मुख्य आयोजन स्थल के इतर गोमती नगर के रिवर फ्रंट पर जल थल व वायु सेना के साथ कोस्ट गार्ड से जुड़ी गतिविधियों का भी लाइव डेमो शो होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि तैयारियों से जुड़े सभी 15 विभागों अब नियमित तौर पर अपने कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नामित नोडल अधिकारी व एडीएम टीजी के माध्यम से डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

नो स्मोकिंग जोन रहेंगे सभी पार्किंग स्थल

मुख्य आयोजन स्थल के साथ अन्य जगह आयोजित कार्यक्रम के लिए बनाए जाने वाले वाहनों के पार्किंग स्थल पूरी तरह नो स्मोकिंग जोन रहेंगे। इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। मंडलायुक्त ने बताया कि हर पार्किंग स्थल पर दिव्यांगों को परेशानी से बचाने के लिए 10-10 ई-रिक्शा की व्यवस्था भी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें