फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमता और पॉलीटेक्निक चौराहे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

विज्ञापन
कमता और पॉलीटेक्निक चौराहे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव।
विज्ञापन
लखनऊ। यातायात पुलिस ने कमता और पॉलीटेक्निक चौराहे पर व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। दो दिन से नई व्यवस्था लागू है। फिलहाल ये बदलाव अस्थायी है, अगर सफल रहा तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि कमता तिराहे पर जो वाहन पॉलीटेक्निक चौराहे से शहीद पथ की ओर जाएंगे, उन्हें तिराहे से आगे करीब सौ मीटर जाने के बाद यूटर्न लेना होगा। इसी तरह से शहीद पथ से जो वाहन अयोध्या की तरफ जाएंगे, उन्हें कमता तिराहे से बाएं मुड़कर दूसरे वाले कट से यूटर्न लेना होगा।
वहीं, निशांतगंज से अयोध्या रोड या फिर लोहिया पथ पर जाने वाले वाहनों को पॉलीटेक्निक चौराहे से बाएं मुंशीपुलिया मार्ग पर मुड़कर करीब सौ मीटर आगे यूटर्न लेना होगा।

कमता और पॉलीटेक्निक चौराहे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें