फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बातचीत: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- भाजपा को हराने के लिए बनाएंगे मजबूत गठबंधन

Thu, 09 Sep 2021 10:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव को लेकर गठबंधन करने पर चंद्रशेखर ने कहा कि हम जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते हैं। हमारी कोर कमेटी गठबंधन को लेकर मंथन कर रही है। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा विरोधी सभी दल एक साथ मिलकर एक मजबूत गठबंधन बनाएं।
विज्ञापन
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी (आसपा) प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए वह सभी दलों से मिलकर एक मजबूत गठबंधन बनाने के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि इस प्रस्तावित गठबंधन की नींव किसी एक दल के नहीं, बल्कि सभी दलों के मुद्दों को शामिल करते हुए एक ‘कॉमन मिनमम प्रोग्राम’ के आधार पर तैयार करना होगा।

विज्ञापन


हम चाहते हैं कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार बने जो सभी समुदाय व वर्ग के मुद्दों का समाधान करे। अब तक जो भी सरकारें रही उन्होंने जाति विशेष के आधार पर काम करने की परंपरा की शुरूआत की है। इसी को समाप्त करना होगा।

‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में चंद्रशेखर ने प्रस्तावित गठबंधन के बारे में कहा कि अभी हमारे पास बहुत समय है। इसलिए  हड़बड़ी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। अन्यथा हमारे गठबंधन की स्थिति भी बिहार में भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन जैसी हो जाएगी। हमारी कोर कमेटी गठबंधन को लेकर मंथन कर रही है। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा विरोधी सभी दल एक साथ मिलकर एक मजबूत गठबंधन बनाएं। ऐसे सभी दलों से बातचीत हो रही है।

विज्ञापन

समान विचारधारा वालों से गठबंधन का प्रयास

गठबंधन में बसपा को शामिल करने के बारे में पूछे जाने पर चंद्रशेखर ने कहा कि मायावती एकला चलो वाली पार्टी हैं और इस समय वह भाजपा को मदद पहुंचाने वाले रास्ते पर चल रही हैं। इसलिए उनके बारे में नहीं सोचना है।

मायावती द्वारा आसपा को भी भाजपा की ‘बी’ पार्टी कहे जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा है कि हम उनकी तरह एकला चलो वाले लोग नहीं है, बल्कि सबको लेकर चलने के पक्षधर हैं। इसलिए हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ एक मजबूत गठबंधन बनाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

दलित व पिछड़ा विरोधी है भाजपा

चुनावी मुद्दों से जुड़े सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि इस समय का तो सबसे बड़ा मुद्दा पिछड़ों और दलितों को संविधान में दिए आरक्षण के अधिकार को बचाना है, क्योंकि भाजपा सरकार इसे खत्म करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर पिछले दरवाजे से आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो रही है, जिसका सभी को मिलकर विरोध करना होगा।

उन्होंने कहा भाजपा वास्तव में दलित व पिछड़ी जाति की विरोधी है। इसलिए उनका सांविधानिक अधिकार छीनने की साजिश रच रही है। अलबत्ता चुनाव के समय उनका वोट लेने के लिए रोजगार देने समेत अन्य झूठे प्रलोभन देकर उनके हितैषी होने का ढोंग जरूर करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें