फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : सुबह टहलने निकली महिला का पीछा कर बदमाशों ने चेन लूटी, कैमरे में दर्ज हुई पूरी घटना

Sat, 14 Sep 2024 03:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में एक महिला से चेन लूट का मामला आया है। बदमाशों ने सुबह टहलने निकली महिला से चेन लूट ली।
विज्ञापन
महिला से हुई चेन लूट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एच में सहारा स्टेट रोड पर बुधवार सुबह टहलने निकली वृद्धा से बाइक सवार बदमाश चेन छीन कर भाग निकले। वृद्धा शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों की करतूत एक मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर गुडंबा पुलिस केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अर्पित मिश्रा ने बताया कि मेरी मां मोहनी मिश्रा (56) बीती बुधवार सुबह 5:15 बजे रोजाना की तरह टहलने निकली थीं।

ये भी पढ़ें - यूपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादले, मेरठ-प्रयागराज समेत इन जिलों के बदले डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रेल को पलटाने की साजिश में नया अपडेट... लोको पायलट-जूनियर इंजीनियर बताएंगे क्या हुआ था उस दिन
विज्ञापन


पहाड़पुर चौराहा, कुर्सी रोड से वह सहारा स्टेट की ओर जा रही थी। अभी वह नवीन मार्ट के सामने पहुंची ही थी कि तभी पीछे से पैदल आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी चेन और लाकेट को लूट लिया और कुछ दूर बाइक के साथ खड़े साथी के साथ भाग निकला।

पूरी घटना मार्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से बदहवाश महिलाघर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई। इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें