फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे यूपी के 227 छात्रों को सुरक्षित वापस लाई सरकार, कुल 2501 विद्यार्थी थे वहां पर

Thu, 03 Mar 2022 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा कि यूक्रेन में फंसे यूपी के 75 जिलों के 2501 छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया गया है। इनमें से 227 वापस आ चुके हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन से वापस लौटी एक विद्यार्थी तान्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के 2501 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भारत लाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इनमें से 227 छात्र-छात्राओं को भारत लाया जा चुका है। बाकी छात्र-छात्राओं को वहीं सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद का कहना है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ यूपी के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित लाने के लिए केंद्र सरकार ने अपने चार मंत्रियों को लगाया है। ये मंत्री निकट के देशों में भी कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को इस मिशन का नोडल अधिकारी बनाया है। राहत आयुक्त ने बताया कि 227 छात्र छात्राएं वापस लाए जा चुके हैं। बाकी छात्र छात्राओं को रोमानिया, पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया में रखा गया है जहां से विदेश मंत्रालय के माध्यम से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

कंट्रोल रूम शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। राहत आयुक्त के मुताबिक 1070 नंबर पर 15 लाइन की हेल्पलाइन भी शुरू कर दी गयी है। इस नंबर पर कोई भी कॉल करके अपनी परेशानी बता सकता है। इसे तत्काल विदेश मंत्रालय को भेज दिया जाता है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 9454441081 नंबर भी जारी किया है, लेकिन मदद मांगने वालों का कहना है कि यह फोन कोई उठा नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें