लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान और कबीर फेस्टिवल के तत्वावधान में संविधान दिवस पर बुधवार को नाटक बेशरम का पौधा का मंचन किया गया। बनारस से आए मुख्य अतिथि प्रो. सदानंद शाही ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लेखक और कलाकार राजेश निर्मल ने शानदार अभिनय से जाति आधारित समाजिक व्यवस्था की जटिलता को मंच पर उतारा।
विज्ञापन
नाटक में दिखा कि किस तरह विपरीत हालात को मात देते हुए निखरा जाता है। जाति आधारित संघर्षों को सामने लाया गया। संविधान दिवस के महत्व और कबीर महोत्सव के कलात्मक संदेश को जीवंत रूप से प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को संवैधानिक मूल्यों और समानता के महत्व पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। विरेंद्र यादव, राकेश, सुभाष कुशवाहा, अंकिता, पूनम ठाकुर, राकेश वेदा, अतुल हुंडू, हाफिज किदवई, डॉ. प्राभा, आनंद वर्धन, सूर्य मोहन आदि मौजूद रहे।