फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई इलाके में चोरों ने बंद घर खंगाला

Thu, 27 Nov 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में कल्ली पश्चिम के धनपाल खेड़ा में रहने वाले सुशांत द्विवेदी के बंद मकान में घुसे चोर अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर व नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

सुशांत द्विवेदी के अनुसार, वह अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं और उसी के एक हिस्से में रहते भी हैं। मंगलवार को शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ गए हुए थे। बुधवार की सुबह लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने बहन की शादी के लिए ढाई लाख के जेवर व एक लाख नकदी रखी थी, जिसे चोर उठा ले गए। कल्ली चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें