फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रॉमा सेंटर में कैशलेस होगी व्यवस्था, मरीजों को राहत देने के लिए की पहल

Wed, 06 Oct 2021 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कैशलेस सुविधा लागू होगी। इससे मरीजों को अलग-अलग जगह भुगतान करने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भी कैशलेस व्यवस्था की ओर कदम बढ़ा रहा है। पहले चरण में ट्रॉमा सेंटर में यह व्यवस्था पीजीआई की तर्ज पर लागू होगी।

विज्ञापन


इसमें तीमारदारों को काउंटर पर एक साथ भुगतान करना होगा। रुपये जमा करने के बाद उन्हें एक कार्ड दे दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें अलग-अलग काउंटर पर भुगतान नहीं करना होगा। एक साथ किए गए भुगतान से रुपये कटते रहेंगे।

केजीएमयू में अभी तक हर काउंटर पर कैश की व्यवस्था ही लागू है, जबकि दूसरे संस्थानों में कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे देखते हुए अब केजीएमयू ने भी कैशलेस व्यवस्था की ओर रुख किया है। सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर में कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू होगी। इससे तीमारदारों को रुपये लेकर नहीं चलना होगा और बार-बार भुगतान के झंझट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कैशलेस व्यवस्था लागू होने पर हर काउंटर पर भुगतान नहीं करना होगा। मरीज की आईडी पर एक ही बार में भुगतान हो जाएगा। इसके बाद इसी से पैसे कटते रहेंगे। इससे तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें