फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक ने युवती को शादी का झांसा देकर कराया गर्भपात, विरोध करने पर दी ये धमकी 

Fri, 25 Sep 2020 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के महानगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में काम करती थी। उसे कोचिंग संचालक सूर्य प्रताप सिंह ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। दो बार गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


आरोप है कि कोचिंग संचालक का भाई विश्व प्रताप सिंह उसे कई बार जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। दोनों ने उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी सूर्य प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें