कृष्णानगर क्षेत्र के ओशा नगर में 22 अप्रैल की रात अवैध झुग्गियों में लगी आग ने पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय निवासी शुभम कुमार, शशिकांत त्रिपाठी और शशिबाला श्रीवास्तव ने कृष्णानगर थाने में तहरीर देकर ठेकेदार संजीव गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजीव झोपड़ियों में रहने वालों से किराया वसूलता था और अवैध बिजली कनेक्शन (कटिया) से झुग्गियों में लाइट जलाई जाती थी जिसकी वजह से आग लगी थी।