फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ओशो नगर अग्निकांड में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज, की जाएगी पूछताछ

Tue, 29 Apr 2025 06:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में झुग्गियों में भीषण आग लगने के मामले में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार संजीव गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि ठेकेदार झुग्गीवासियों से अवैध रूप से किराया वसूलता था और बिजली जलाता था जिससे झोपड़ियों में आग लगी।
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णानगर क्षेत्र के ओशा नगर में 22 अप्रैल की रात अवैध झुग्गियों में लगी आग ने पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय निवासी शुभम कुमार, शशिकांत त्रिपाठी और शशिबाला श्रीवास्तव ने कृष्णानगर थाने में तहरीर देकर ठेकेदार संजीव गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजीव झोपड़ियों में रहने वालों से किराया वसूलता था और अवैध बिजली कनेक्शन (कटिया) से झुग्गियों में लाइट जलाई जाती थी जिसकी वजह से आग लगी थी। 

विज्ञापन


आग लगने के बाद झुग्गियों में धमाके होने लगे, जिससे क्षेत्रवासी घबरा गए। आग ने आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। शुभम कुमार का पूरा फ्रंट एलीवेशन, इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं शशिकांत त्रिपाठी और शशिबाला के घरों में भी आग से भारी नुकसान हुआ।

ये भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
 Lucknow News: लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार से कूदकर बचाई जान; कैब चालक गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि झुग्गीवासियों द्वारा कूड़ा-कबाड़ जलाकर कॉपर निकालने जैसे कामों से प्रदूषण और आगजनी का खतरा पहले से ही बना हुआ था, लेकिन नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ने हालात को और बिगाड़ दिया। कई बार शिकायत के बाद भी कोई प्रभावशील कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने अब मामले में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें