वायरल हो रहे फर्जी वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
सड़क पर चलते हुए एक महिला के सड़क धंसने से गड्ढे में गिरने का वीडियो वायरल हुआ है। सपा नेताओं में इसे अयोध्या धाम का रामपथ बताकर ट्रोल किया है। मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह कुशवाहा और साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ महामंत्री रहे अवधेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।