मड़ियांव के मायावती कॉलोनी के एक घर में तथाकथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का स्टिंग करने गए पोर्टल के कथित संवाददाताओं पर युवतियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवतियों ने छेड़छाड़, वसूली, गाली-गलौज, धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
खुद को एक न्यूज पोर्टल का संवाददाता बताने वाले दो युवकों ने स्टिंग मायावती कॉलोनी में सेक्स रैकेट का स्टिंग करने का दावा किया था। मौके पर दो युवतियां मिली थीं। संचालिका और दो युवक भाग निकले थे। दोनों ने पकड़ी गई युवतियों का एक वीडियो भी बनाया था जिसमें दोनों युवतियों ने सेक्स रैकेट में शामिल होने की बात स्वीकारी थी।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन सिंह ने बताया कि दोनों खुद को संवाददाता बता रहे थे। स्टिंग करने का दावा किया था। उनसे तहरीर मांगी गई थी। लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी। वहीं पकड़ी गई दोनों युवतियों की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि वे मायावती कॉलोनी में अपनी भाभी के यहां आई थीं।