फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: घंटाघर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भड़काने में 13 नामजद, सैकड़ों अज्ञात लोगों पर केस

Fri, 31 Jan 2020 10:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएए व एनआरसी के खिलाफ घंटाघर पर गत 17 जनवरी से मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए बाहर से महिलाओं का समर्थन करने पर सैकड़ों पुरुषों को ठाकुरगंज पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमें 13 नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों पर बृहस्पतिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसमें पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो संदिग्ध कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के खिलाफ महिलाएं पिछले 15 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें कुछ पुरुष भी शामिल हो रहे हैं, जो महिलाओं को उकसा रहे हैं।

इन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इसमें से 13 नामजद और सैकड़ों अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी के मुताबिक मो. ताहिर, जुगनू, सफीक, मो. शान खान, रहबर, दाऊद, उज्जमा परवीन, मो. सैफ, नदीम अंसारी सहित साहित्यकार दीपक कबीर, रिहाई मंच के अध्यक्ष मो. शोएब के अलावा दो पीएफआई के संदिग्ध कार्यकर्ता शावेज अहमद व तुफैल सिद्दीकी व सैकड़ों अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दीपक कबीर, शावेज और मो. शोएब को 19 दिसंबर को परिवर्तन चौक पर हिंसक प्रदर्शन में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट लगाने की कोशिश में पुलिस से उलझे

एडीसीपी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात नादान महल रोड निवासी मो. ताहिर, हुसैनाबाद निवासी जुगनू, नाका निवासी मो. शान खान, बिजनौर निवासी रहबर, हसनगंज निवासी दाउद, डालीगंज निवासी शावेज, रामगंज ठाकुरगंज का शफीक और बीकेटी निवासी तुफैल सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है।

बृहस्पतिवार को धरने में शामिल युवकों के एक गुट ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए टेंट लगाने की तैयारी कर ली थी। टेंट हाउस से कनात व गद्दे मंगाए जा चुके थे। इसकी जानकारी पर एसआई राहुल द्विवेदी ने टेंट लगाने की कोशिश कर रहे युवकों को रोक दिया।

इस पर प्रदर्शनकारी युवक आक्रोशित हो गए और पुलिस से उलझने लगे। इसी बीच कैंडल मार्च निकालने की भी तैयारी थी। हाथों में मोमबत्ती लेकर सैकड़ों लोग पार्क में जमा होने लगे। चेतावनी देकर लोगों को हटाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें