फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन सजाने में महिला स्टाफ की डयूटी लगाने का डीएम ने दिया था आदेश, सस्पेंड हुए बीईओ

Fri, 31 Jan 2020 10:29 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में दुल्हन सजाएंगी शिक्षिकाएं - फोटो : file
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सामूहिक विवाह समारोह में शिक्षिकाओं को दुल्हन सजाने के लिए तैनात करने का आदेश डीएम दीपक मीणा ने दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने उन्हीं डीएम की रिपोर्ट पर नौगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव कुमार बलि को बकरा बनाकर निलंबित किया था।
विज्ञापन


दरअसल, सिद्धार्थनगर में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह की तैयारियों के लिए डीएम ने 25 जनवरी को आदेश जारी किया था। आदेश के क्रम संख्या 6 पर खंड शिक्षा अधिकारी को बीएसए के अधीनस्थ महिला स्टाफ तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के अधीनस्थ महिला स्टाफ से समन्वय स्थापित कर दुल्हनों के मेकअप और पंडाल में बैठाने की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। आदेश के क्रम संख्या 7 पर हेल्प डेस्क और 20 स्वयं सेवकों की तैनाती करने और क्रम संख्या 9 पर बीएसए को विवाह गीत, लोक गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था करने के निर्देश थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया मामला

इस आदेश पर ही नौगढ़ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव कुमार ने दुल्हनों को सजाने के लिए 20 शिक्षिकाओं को तैनात किया था। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी के निर्देश पर रातों-रात शिक्षिकाओं की ड्यूटी निरस्त कर खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।

हैरत की बात यह है कि मंत्री और आला अधिकारियों का रुख भांपते हुए आदेश देने वाले डीएम मीणा ने अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी। रेणुका कुमार ने भी डीएम की रिपोर्ट पर ही खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव कुमार को निलंबित कर दिया।
 
विज्ञापन

अब पंद्रह दिन तो निलंबित ही रहना पड़ेगा

ध्रुव कुमार ने डीएम के आदेश के साथ निलंबन के खिलाफ सिद्धार्थनगर से लेकर लखनऊ तक फरियाद की। निदेशालय के कुछ अधिकारी मामले को शासन के संज्ञान में लेकर आए, लेकिन मामला डीएम से जुड़ा होने से शासन ने ध्रुव कुमार को 15 दिन तक निलंबित रखने के बाद बहाल करने का मौखिक आश्वासन दिया है।

इनका कहना है
मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि डीएम दीपक मीणा ऐसा आदेश जारी कर सकते हैं। हम इस आदेश की भी जांच करा लेंगे।
- रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा

मैंने आदेश में महिला स्टाफ को तैनात करने के लिए लिखा था, अध्यापिकाओं के लिए नहीं कहा था। दुल्हन सजाने के लिए योजना में बजट का प्रावधान भी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने समझने में गलती कर यह आदेश जारी किया।
- दीपक मीणा, डीएम सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें