तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य के ऊपर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा उनके शिष्य ओमप्रकाश दास ने दर्ज कराया है।
ओमप्रकाश दास का आरोप है कि उनके शिष्य संतोष पांडेय को परमहंसाचार्य व सुतीक्ष्ण दास द्वारा बिना किसी कारण के डंडे से मारा पीटा गया साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश दास की तहरीर पर धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, परमहंसाचार्य ने कहा कि झूठी कहानी गढ़ी गई है। साजिशन मुकदमा दर्ज कराया गया है।