फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर एच में 11 सितंबर को मोहिनी मिश्रा से चेन लूटने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को गुडंबा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है। दोनों पहले भी कई मामलों में जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गोंडा के कटहरिया का नदीम व मो. आसिफ है। नदीम फेरी लगाकर कपड़े बेचता है और कल्याणपुर के सीमांतनगर में रहता है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आसिफ मड़ियांव में किराये के मकान में रहकर प्रॉपर्टी एजेंट का काम करता है। इस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है।


इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आसिफ ने महिला की चेन लूटी थी। जबकि नदीम बाइक पर सवार था। आरोपियों ने 25 दिन पहले बाराबंकी से एक बाइक चुराई थी। इसी बाइक से लूट की वारदात की थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें