पश्चिमी यूपी में भूजल और नदियों के प्रदूषित होने से बढ़ते कैंसर का मामला गुरुवार को विधानसभा में उठा। भाजपा के सुरेश राणा ने कहा कि कृष्णा, हिंडन समेत कई नदियों का पानी विषैला हो गया है।
वेस्ट यूपी का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां कैंसर के रोगी न हों। इसे देखते हुए वहां एम्स खोला जाना चाहिए।