फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ का बीबीएयू कैंपस जल्दी होगा वाई-फाई

Mon, 03 Jul 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) के छात्र-छात्राओं व शिक्षक-कर्मचारियों को नए सत्र में वाई-फाई की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी।
विज्ञापन


इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना के तहत परिसर में वाई-फाई की सुविधा देने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।करीब एक महीने में छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। 

यूनिवर्सिटी में कैंटीन, लाइब्रेरी, छात्रावास, प्रशासनिक भवन, विभागों समेत सभी स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा रहेगी। इसके लिए रेल टेल और निक्सी ने परिसर में लीज लाइन बिछाई है।
विज्ञापन


अब अन्य कामों को पूरा करके विभागों में आपसी कनेक्शन करना ही बाकी है। वाई-फाई की सुविधा होने से विभागीय लाइब्रेरी व अन्य योजनाओं को गति मिलेगी।

 
विज्ञापन

मिलेगा बेहतर नेटवर्क

वाई-फाई
वर्तमान व्यवस्था की अपेक्षा वाई-फाई से जुड़ जाने से और बेहतर नेटवर्क मिलेगा। डायरेक्टर कंप्यूटर सेंटर व प्रोजेक्ट के नोडल अफसर प्रो. आरए खान ने बताया कि मंत्रालय की योजना का काम अंतिम चरण में है। इसका लाभ छात्र-छात्राओं व शिक्षक-कर्मचारियों सभी को मिलेगा।

‘रेडियो फ्रिक्वेंशी आईडेंटिफिकेशन’ और ‘लाइब्रेरी ऑटोमेशन साफ्टवेयर’ के माध्यम से लाइब्रेरी की किताबों व जर्नल को सुव्यवस्थित रखा जाएगा। इसी के माध्यम से किताबों व जर्नल की कोडिंग कर सूची ऑनलाइन की जाएगी। उन्हें इश्यू करने और वापस करने की भी सूचना अपडेट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें