फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय: स्नातक परीक्षाओं से टकरा रहीं प्रतियोगी परीक्षाएं, परेशान छात्र कर रहे टालने की मांग

Tue, 03 Aug 2021 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का भी दो बार टलना अन्य प्रतियोगी व नियमित परीक्षाओं के लिए समस्या बन रहा है। पहले बीएड प्रवेश परीक्षा 18 फिर 30 जुलाई और अब 6 अगस्त को प्रस्तावित है। इसकी वजह से भी कई विश्वविद्यालयों ने अपनी उक्त तिथि की परीक्षाएं टाली हैं।
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के साथ ही इस माह एक के बाद एक कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। अब स्नातक परीक्षाओं से कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि टकरा रही है। या फिर ऐसा भी है कि विद्यार्थियों का एक पेपर उनके गृह जनपद में तो ठीक दूसरे दिन का पेपर विश्वविद्यालय में पड़ रहा है। इससे विद्यार्थी काफी परेशान हैं। वे ट्विटर से लेकर अधिकारियों के कार्यालय में इसकी जानकारी देकर स्नातक परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का भी दो बार टलना अन्य प्रतियोगी व नियमित परीक्षाओं के लिए समस्या बन रहा है। पहले बीएड प्रवेश परीक्षा 18 फिर 30 जुलाई और अब 6 अगस्त को प्रस्तावित है। इसकी वजह से भी कई विश्वविद्यालयों ने अपनी उक्त तिथि की परीक्षाएं टाली हैं। एमएड की छात्रा ने बताया कि 8 अगस्त को यूपी टीजीटी की परीक्षा है। कोविड को देखते हुए उसे गृह जनपद औरैया सेंटर मिला है, जबकि अगले दिन 9 अगस्त को सुबह की पाली में लविवि की परीक्षा है। बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण बदले गए शेड्यूल में 9 अगस्त को परीक्षा निर्धारित हुई है। वहीं छात्रा प्रिया जायसवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 9 अगस्त को यूजी फाइनल राजनीति विज्ञान की परीक्षा है। ठीक उसी दिन जामिया मिलिया इस्लामिया की पीजी प्रवेश परीक्षा है, जिसका केंद्र दिल्ली है। ऐसे में दो में से एक ही परीक्षा में शामिल हो सकूंगी। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से 9 अगस्त की परीक्षा आगे आयोजित करने की मांग की है।

इसी तरह छात्रा साक्षी ने ट्वीट कर बताया है कि 20 अगस्त को लविवि की बीएससी तृतीय वर्ष जियोलॉजी की परीक्षा है और उसी दिन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोजन (यूपी एसएसएससी) की प्रिलिमरी एलिजबिलिटी टेस्ट (पीईटी) भी है। उन्होंने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षाएं टालने की मांग की हैं। बता दें कि पेट में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। हालांकि, इस बारे में परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने कहा कि किसी विवि की प्रवेश परीक्षा के लिए हम परीक्षा स्थगित नहीं कर सकते। पेट को लेकर कुलपति से वार्ता कर आवश्यक निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें