फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : 12 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे सीट कंफर्मेशन शुल्क, दो दिन बैंक बंद होने के कारण दी राहत

Sun, 10 Oct 2021 11:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बीएड प्रवेश काउंसलिंग के चौथे चरण में अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए दो दिनों की राहत दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PIXABAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही बीएड प्रवेश काउंसिलिंग के चौथे चरण के अभ्यर्थियों को 09 व 10 अक्तूबर को बैंक बंद होने के कारण सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि 12 अक्तूबर तक बढ़ा गई है।

विज्ञापन


संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर बचा हुआ शुल्क जमाकर आवंटन पत्र अवश्य डाउनलोड कर लें, अन्यथा उनका सीट आवंटन निरस्त हो जाएगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों को पूर्व के चरणों में सीट आवंटित हुई है और वे किन्हीं कारणवश सीट कंफर्मेशन शुल्क अब तक जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की तिथि 12 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

ये अभ्यर्थी भी लखनऊ विवि की वेबसाइट पर लॉगिन कर कॉलेज की बची हुई फीस जमाकर आवंटन पत्र डाउनलोड कर लें अन्यथा उनका सीट आवंटन भी निरस्त हो जाएगा।

गौरतलब है कि चौथे चरण की काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन 10 अक्तूबर तक होगा। इस चरण में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी 11 अक्तूबर तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। इसका सीट आवंटन परिणाम 12 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड प्रवेश काउंसलिंग के चौथे चरण में अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए दो दिनों की राहत दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें