कर्मचारी चयन आयोग ने इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 901 के दो पदों के लिए 1280 ने आवेदन किया था। इनमें से 775 पात्र पाए गए। 775 मे से 437 ने लिखित परीक्षा दी। लिखित परीक्षा नो अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की। मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर आयोग ने दो अभ्यर्थियों रोल नंबर 901000499 और 901000624 को उत्तीर्ण घोषित किया है। वहीं रिस्टोरर के एक पद के लिए 4274 ने आवेदन किया था। इनमें से 1812 पात्र पाए गए। 197 ने लिखित परीक्षा दी। जिनमें से चार ने उत्तीर्ण की। मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर रोल नंबर 858000497 उत्तीर्ण हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड- 772 में पावर ट्रांसमिशन में जेओ आईटी के पांच पदों को भरने के लिए ली छंटनी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद सितंबर 2021 में लिखित और 22 दिसंबर को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया था। मेरिट में रहने वाले पांच अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया गया है। जिसमें रोलनंबर 772000619 अजय सिंह कंग, 772000628 रमनदीप, 772001104 सन्नी जसरोटिया, 772002344 अखिल पुंडीर और 772002561 पवन कुमार शामिल हैं।