फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के लिए पूल काउंसलिंग की डेट जारी, देखें डिटेल..

Tue, 04 Jul 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग में अब तक शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों के पास 7 से 10 जुलाई के बीच पूल काउंसलिंग में शामिल होने का मौका होगा। इसके लिए अभ्यर्थी 5 जुलाई से काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


 काउंसलिंग लेटर और बैंक ड्राफ्ट लेकर अभ्यर्थियों को काउंसलिंग केंद्र पर अपने प्रमाण पत्र सत्यापित कराने होंगे। इसके बाद वे ऑनलाइन चॉइस लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटित होने पर उन्हें कॉलेज जाकर रिपोर्ट करनी होगी। 

बीएड प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 62,788 सीटें खाली बची हुई हैं। इन पर दाखिले के लिए 30 सेंटरों पर पूल कांउसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं जो पहले चरण में शामिल हो चुके हैं। शर्त यह है कि उन्हें पहले चरण में सीट आवंटित नहीं हुई हो। पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल अलीगढ़ सेंटर-2, गाजियाबाद और बलिया को इस बार सेंटर नहीं बनाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

साथ लाना होगा फीस का डिमांड ड्राफ्ट

डेमो - फोटो : demo pic
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को पहले की तरह 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट व बीएड की पूरी फीस 51,250 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी साथ लाना होगा।

एससी-एसटी अभ्यर्थियों को आय प्रमाण पत्र दिखाने के बाद 500 रुपये काउंसलिंग फीस व पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट ही जमा करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर के पक्ष में देय होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें