लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए के दाखिले के लिए साक्षात्कार 29, 30 और 31 मई को होंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई को सुबह की पाली में होना है। एमबीए में दाखिले के लिए इस साल 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर का साक्षात्कार होना है।
बीते साल तक होने वाला ग्रुप डिस्कशन इस साल समाप्त किया जा चुका है। अभ्यर्थी के साक्षात्कार की तारीख और परीक्षा केंद्र का नाम प्रवेश पत्र ही लिखा हुआ होगा।
एलयू में लखनऊ यूनिवर्सिटी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) और मास्टर ऑफ टूरिज्म की कुल 600 सीट के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी।
इन सीट के लिए 1500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मई को प्रस्तावित है। एमबीए में दाखिले के लिए इस साल ग्रुप डिस्कशन समाप्त कर दिया गया है।