फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में इन 17 नए पॉलीटेक्नीक संस्थानों को मिली मान्यता

Fri, 19 May 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने उत्तराखंड के 17 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को शिक्षण सत्र 2017-18 के लिए मान्यता /एलओए (लेटर ऑफ अप्रुवल) दे दी है।
विज्ञापन


उक्त संस्थानों को पहली बार मान्यता मिली है। जबकि 53 पॉलीटेक्निक संस्थानों को भी एक वर्ष का ईओए (एक्सटेंशन ऑफ अप्रुवल) मिल गया है। 
मौजूदा समय में राज्य में पॉलीटेक्निक संस्थानों की संख्या 70 तक पहुंच गई।

ज्यादातर संस्थानों में संसाधन, शिक्षक और आवश्यक सुविधाएं न होने के कारण एआईसीटीई ने मान्यता देने से मना कर दिया था। पिछले साल तक सिर्फ 36 संस्थानों को मान्यता मिल पाई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

इन संस्थानों को मिली मान्यता

गत वर्ष संस्थान ने 17 संस्थानों को मान्यता दे दी थी, जिसके बाद 53 मान्यता प्राप्त संस्थान हो गए थे। हाल में एआईसीटीई ने शेष 17 संस्थानों को भी मान्यता दे दी।  

उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अपर निदेशक आरपी गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी संस्थानों को एआईसीटीई की मान्यता मिल गई है। हर साल मान्यता प्राप्त संस्थानों को एआईटीसी से ईओए लेना पड़ता है। जिन 53 संस्थानों की पूर्व से मान्यता है, उनको ईओए मिल गया है। 

इन संस्थानों को मिली मान्यता
पाबौं, पौड़ी, गैरसैंण, कुलसारी, पोखरी, जखोली, चोपता, चिन्यालीसौड़, प्रतापनगर, बछेलीखाल, कांडीखाल, भलसवागाज (भगवानपुर), दनिया, बाड़ेछीना, कपकोट, रामनगर व बरम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें