फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय: जून में होगी प्रवेश परीक्षा, तैयारी में जुटा प्रशासन

Thu, 04 Mar 2021 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय और सहयुक्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला परीक्षा जून में होगी। हालांकि, अभी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय नहीं हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। लविवि और सहयुक्त कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से प्रस्तावित है। इसे देखते हुए दाखिला परीक्षा जून में कराने की तैयारी है। विवि प्रशासन की कोशिश है कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के दो हफ्ते के अंदर ही प्रवेश परीक्षा करा ली जाए।

विज्ञापन


लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि फिलहाल आवेदन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सभी विभागों से उनके यहां पर संचालित पाठ्यक्रम, दाखिले के नियम और सीटों का ब्योरा प्राप्त हो गया है। इनका संकलन किया जा रहा है। लविवि गत वर्ष से सेंट्रलाइज्ड प्रवेश करा रहा है, इसलिए सहयुक्त कॉलेजों से भी ब्योरा मांगाया गया था, वह प्राप्त हो रहा है। जल्द ही सभी का ब्योरा संकलित कर उसे आवेदन प्रक्रिया के लिए अपलोड कर दिया जाएगा। गत वर्ष लविवि की यूजी की करीब 3,800 सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया हुई। वहीं सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था में जिले के 70 कॉलेज भी शामिल हुए थे। इस बार लविवि को उम्मीद है कि दाखिले की प्रक्रिया में जिले से और कॉलेज जुड़ेंगे।

चार नए जिलों के कॉलेजों से भी मांगा प्रस्ताव
इस साल से रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी के भी कॉलेज लविवि से जुड़ गए हैं। इन जिलों में करीब 332 कॉलेज हैं। इनको भी लविवि की सेंट्रलाइज्ड दाखिले की व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यदि ये राजी होते हैं इनके उनके यहां भी लविवि ही दाखिला कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं हो पाई पीएचडी सीटों की गणना

पीएचडी की सीटों की भी अभी तक गणना नहीं हो पाई है। विभागों से ब्योरा मांगा गया था, जो उन्होंने एडमिशन सेल को भेज दिया है। विभागों ने पीएचडी कराने के लिए अर्ह सहयुक्त कॉलेजों से भी ब्योरा मांगा था, जो अभी नहीं मिला है। पीएचडी में दाखिले के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च से प्रस्तावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें