फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू देगा ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा, होंगे टेस्ट और इंटरव्यू के लिए तैयार 

Thu, 14 Feb 2019 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल ने अब तक लगभग 450 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। बुधवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश स्थित संबद्ध संस्थानों के निदेशकों व ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसरों की बैठक हुई। 
विज्ञापन


प्रो. पाठक ने कहा कि यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल की स्थापना पूल कैंपस के लिए की गई है। प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से सेल अच्छी कंपनियों में जॉब दिलाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले टेस्ट और साक्षात्कार के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।

साथ ही बताया कि हर साल लगभग 60-65 हजार विद्यार्थी विवि से डिग्री पाते हैं और इसमें से 65 फीसदी प्लेसमेंट के योग्य होते हैं। मगर, कई कॉलेजों के पास प्लेसमेंट के लिए बेहतर संसाधन नहीं हैं। ऐसे कॉलेजों को विवि अब बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। इस बार बेहतर प्लेसमेंट करवाने वाले टीपीओ को बेस्ट टीपीओ का अवॉर्ड भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डीन यूजी प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि प्लेसमेंट गतिविधियों के लिए 4 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस साल 1 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। 23 फरवरी को एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्लेसमेंट के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें