फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया कॉलेज की लाइब्रेरी होगी डिजिटल, आसान होगा किताबें ढूंढना

Wed, 18 Jul 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लाइब्रेरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिया पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी नए सत्र से डिजिटाइज्ड लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे। लविवि से सहयुक्त कॉलेजों में शिया पीजी कॉलेज पहला ऐसा महाविद्यालय है, जिसने यह सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को अब किताब निकालने के लिए कार्ड नहीं तलाशने होेंगे। एक क्लिक पर उन्हें किताब का पता मिल जाएगा। महाविद्यालय ने अपने सभी विद्यार्थियों को डिजिटल कार्ड जारी करने की भी तैयारी कर ली है। कॉलेज के लाइब्रेरियन डॉ. बीबी श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तकालय में एक लाख से ज्यादा किताब हैं।

कॉलेज प्रबंधन लाइब्रेरी को डिजिटाइज्ड करने की तैयारी काफी समय से कर रहा था। पिछले छह महीने से इसका कामकाज जोर-शोर से चल रहा था। अब इसका काम पूरा हो चुका है। पुस्तकालय में एक कंप्यूटर लैब की स्थापना भी की गई है। इस पर स्टूडेंट ऑनलाइन किताब और जर्नल भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान होगा किताबें ढूढ़ना

लाइब्रेरी - फोटो : amar ujala
लाइब्रेरी के डिजिटाइज्ड होने के बाद किताब की लोकेशन का पता सिर्फ एक क्लिक पर मिल जाएगी। अगर वह किताब किसी विद्यार्थी को इश्यू है, उसने वह किताब कितनी बार इश्यू कराई है, इन सवालों का जवाब भी आसानी से मिल जाएगा। किताब खोने की आशंका को भी कम किया जा सकेगा।

यूजीसी विवि और कॉलेजों को काफी ई-जर्नल निशुल्क उपलब्ध कराता है। इंफ्लिबनेट के लिंक पर जाकर विद्यार्थी इनका लाभ उठा सकते हैं। इंफ्लिबनेट विवि और कॉलेज परिसर के नेट पर ही खुलता है। कॉलेज अपने विद्यार्थियों और शिक्षकों को ई-जर्नल पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें