फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय: बीएससी की फीस 4227, वेबसाइट मांग रही 10,227

Tue, 29 Jun 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जो छात्र शासन के आदेश पर प्रमोट हुए हैं, उनके अगले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, वेबसाइट पर कई विषयों की फीस गलत दिख रही है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट विभिन्न विषयों की फीस का ब्योरा गलत दिखा रही है। बीएससी चौथे सेमेस्टर की फीस जहां 4227 रुपये है, लेकिन वेबसाइट इसे 10,227 रुपये दिखा रही है। छात्रों की शिकायत के बाद लविवि प्रशासन ने फिलहाल फीस जमा करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


विवि में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जो छात्र शासन के आदेश पर प्रमोट हुए हैं, उनके अगले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, वेबसाइट पर कई विषयों की फीस गलत दिख रही है। उदाहरण के तौर पर बीएससी के चौथे सेमेस्टर की फीस 4227 रुपये है, लेकिन जब छात्र ऑनलाइन फीस जमा करने वेबसाइट पर जाते हैं तो 10,227 रुपये जमा करने का निर्देश आता है। छात्रों ने बताया कि कई अन्य विषयों में भी यह गड़बड़ी देखने को मिल रही है। कहा कि इससे पहले वाले सेमेस्टर में इतनी फीस नहीं थी।

रेगुलर पाठ्यक्रम में सेल्फ फाइनेंस की फीस
सारा मामला फीस की फीडिंग को लेकर है। कई रेगुलर पाठ्यक्रम में सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस दिख रही है। छात्रों ने इसे लेकर शिकायत की है। लविवि कुलपति प्रो. आलोक राय ने फिलहाल गड़बड़ी वाले विषयों में फीस जमा करने पर रोक लगा दी है। बताया कि कुछ विषयों में दूसरे की फीस दिख रही है। इसमें जल्द सुधार कर लिया जाएगा। तब तक के लिए छात्रों को फीस जमा करने से मना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें