गोवा बोर्ड ने विद्यार्थियों की मदद के लिए एप पेश किया है। सूबे के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का मोबाइल एप लॉन्च किया है। ये एप छात्रों को अध्ययन सामग्री प्रदान करेगा। यह एप आम जनता, माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एचएसएससी) के छात्रों और गोवा बोर्ड से संबद्ध संस्थानों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा।
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड: जम्मू समर जोन के लिए 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
बोर्ड का यह एप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर उपलब्ध है। यह एप छात्रों को नवीनतम जानकारी / सूचनाएं और अध्ययन सामग्री प्रदान करेगा। इस बात की जानकारी सूबे के सीएम ने ट्विटर के जरिए दी है। इस एप का उपयोग छात्र कई तरह की सुविधाओं के तौर पर कर सकते हैं। इस एप के जरिए छात्रों के लिए होने वाली घोषणाओं, उनकी अध्ययन सामग्री और संसाधनों जैसे प्रश्न पत्र और पिछले वर्षों के टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाओं को देखा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें-ICAI CA Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने के निर्देश देने से किया इनकार, आईसीएआई को दिए ये निर्देश
इस एप के जरिए बोर्ड की आगामी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी मिलेगी। यह एप संस्थान, छात्रों, अभिभावकों और बोर्ड के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा। छात्र इस एप को अपनी सुविधा के हिसाब से एप स्टोर और प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में विद्यार्थियों के लिए नई अधिसूचनाएं और गोवा बोर्ड का सर्कुलर भी मौजूद होगा। बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में विद्यार्थियों को इस एप के जरिए जानकारी दी जाएगी। एप में नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री और पिछले सालों के प्रश्न पत्र मौजूद होंगे।