फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड : कल तक जमा करें सीट कंफर्मेशन शुल्क, दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर तक

Tue, 28 Sep 2021 11:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बीएड काउंसलिंग के पहले चरण के अभ्यर्थी कल तक अपना कंफर्मेशन शुल्क जमा कर सकते हैं।वहीं, दूसरे चरण में स्टेट रैंक 75,001 से 2,00,000 तक के अभ्यर्थियों का पंजीकरण 28 सितंबर तक चलेगा। इसका परिणाम 30 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड काउंसलिंग के पहले चरण में सीट आवंटन वाले अभ्यर्थी 29 सितंबर तक अपना कंफर्मेशन शुल्क जमा कर सकते हैं। 5000 रुपये से कम फीस वाले अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर सीट आवंटन का लेटर डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि अन्य सीट आवंटित अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर लॉगिन कर कॉलेज का बाकी शुल्क जमा कर आवंटन लेटर डाउनलोड करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को न पूरी करने पर अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त हो जायेगा। अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र तथा मूल प्रमाण पत्रों के साथ आवंटित महाविद्यालय में तीन दिन में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं, दूसरे चरण में स्टेट रैंक 75,001 से 2,00,000 तक के अभ्यर्थियों का पंजीकरण 28 सितंबर तक चलेगा। इसका परिणाम 30 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि वे च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया में महाविद्यालय चयन के पूर्व वेबसाइट पर महाविद्यालयों की सूची से अपनी पसंद के महाविद्यालयों के कोड नोट कर अपनी रुचि के क्रम में अधिकाधिक संख्या में भरें। एक बार विकल्प लॉक होने पर किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें