फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू विवि में पीएचडी के आवेदन कल से, ये होंगे सब्जेक्ट्स

Tue, 11 Dec 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पीएचडी के आवेदन फॉर्म बुधवार से भरे जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। विवि में पहली बार पीएचडी के दाखिले होने जा रहे हैं। विवि प्रशासन ने 13 विषयों में पीएचडी के आवेदन फॉर्म मांगे हैं।

विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट www.uafulucknow.ac.in पर उपलबध होगा। आवेदक आनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसी पर फीस भी जमा कर सकेंगे।

उर्दू, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, गृह विज्ञान, भूगोल, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, वाणिज्य, व्यवसाय प्रबन्धन और शिक्षा शास्त्र विषय में आवेदन किए जा सकेंगे। विवि में पिछले काफी समय से पीएचडी के आवेदन शुरू होने के दावे किए जा रहे थे। कुलपति प्रो. मिर्जा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पीएचडी के दाखिले शुरू करने को अपनी प्राथमिकता बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें