फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे से बचाने के लिए इन 32 जिलों में चलेगा अभियान, 15 अगस्त से होगा शुरू

Sat, 25 Jul 2020 10:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ चलाया जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से 15 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान में यूपी के 32 जिलों का चयन किया गया है। अभियान को चलाने के लिए हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी।

विज्ञापन


कमेटी में महिला एवं बाल विकास विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। अभियान के तहत लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंत्रालय ने सर्वाधिक नशाखोरी से प्रभावित देश के विभिन्न प्रदेशों के 212 जिलों को चिह्नित किया है। इन्हीं जिलों में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।

इसमें 32 जिले यूपी के भी शामिल हैं। नशा मुक्ति अभियान के लिए चयनित जिलों में डीएम की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय समिति बनेगी। समिति में पुलिस अधीक्षक व जिला जज की ओर से नामित प्रतिनिधि, जिला चिकित्सा अधीक्षक, उच्च शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से नामित सीडीपीओ, नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम करने वाली स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि, डीएम से नामित सिविल सर्विस से रिटायर अधिकारी और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से नामित प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी समिति का सदस्य सचिव होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ समेत इन जिलों में चलेगा अभियान

आगरा, प्रयागराज, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बदायूं, देवरिया, इटावा, अयोध्या, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, कुशीनगर लखीमपुर-खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मुरादाबाद, रायबरेली, मऊ, शाहजहांपुर, संभल, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर व वाराणसी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें